बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मैराथन रैली से NYKS म्योरपुर ने लोगो को किया जागरूक।।

बकरिहवाँ/सोनभद्र (राहुल तिवारी) आज मंगलवार को लखार/महुली ब्लाक म्योरपुर में राष्ट्रीय महिला शिशु सप्ताह के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मैराथन रैली का आयोजन नेहरू यूआ केंद्र संगठन राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा। आयोजित किया गया,मैराथन रैली में 14-35 वर्ष के युवक युवतियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा देते हुए, बेटियों को भ्रूण हत्या उपेक्षा से बचाते हुए उन्हें आगे पढ़ाने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। जिसमें आलोक संकल्प पब्लिक स्कूल महुली के बच्चे व गाँव के 14-35 वर्ष के युवक युवतियों बढ़

चढ़ कर लिया भाग।और लोगो तक रैली के माध्यम से पहुँचाया संदेश, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के म्योरपुर ब्लाक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक NYV कृष्णा कुमार रौनियार रहे।कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति धर्मेंद्र सिंह यादव ब्लाक अध्यक्ष म्योरपुर समाज सेविका राजकुमारी, कृति कुमारी, ऊषा कुमारी,विमला, अर्जुन सिंह ,रघुवेन्द्र पाल,बलवंत सिंह, रामलखन सिंह,समेत गाँव के लोग रहे उपस्थित।।

Translate »