उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित। सभी संगठनों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक दिखे एक साथ संगठन बनाए जाने पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं में हर्ष।

यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो 27 फरवरी को जंतर-मंतर पर सभी संगठन एक साथ मिलकर देंगे धरना।

बभनी। विकासखंड के ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक कार्यकारिणी इकाई की बैठक ब्लाक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक सभी संगठनों के शिक्षक शिक्षिकाओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार है उसके सभी साथी शिक्षक हो या शिक्षामित्र या

अनुदेशक हमारे विद्यालय परिवार के सदस्य है उनके समस्याओ का निदान करना हमारा परम कर्तव्य है। महामंत्री रविन्द्र नाथ चौधरी ने कहा कि हम शिक्षामित्र परिवार के सदस्य रह चुका हू हमसे बेहतर कोई नही समझ सकता इसलिए हमारे संगठन ने अपने मांग पत्र मे शिक्षामित्रो की समस्याओ वरीयता देते हुए 21 सूत्रीय मांग पत्र मे चौथे नंबर पर शिक्षामित्रो व अनुदेशको के समस्याओ की निदान की मांग की है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मे कहा शिक्षामित्रो ने अमूल्य योगदान देकर बेसिक शिक्षा को आगे किया है। गांव का सबसे अधिक मेरीट वाला अभ्यर्थी ही शिक्षामित्र बनता था। जब विद्यालयो मे साप बिच्छू रहते थे तब विद्यालयो का ताला खोला है शिक्षामित्रो ने। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने कहा की आज प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने इस कार्यक्रम मे हम शिक्षामित्रो व अनुदेशको को शामिल करके एक परिवार की एक जूटता का परिचय दिया। जो कि

हमारे ब्लॉक नही बल्कि सोनभद्र जिले मे पहली बार हुआ है। जिसके लिए हम शिक्षामित्र परिवार की तरफ से माननीय अध्यक्ष जी का तहे दिल से धन्यवाद देते है । जिला अध्यक्ष जी द्वारा इस वर्ष रिटायर होने वाले शिक्षको को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने संगठन के ब्लॉक कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जिसमे ब्लॉक उपाध्यक्ष शशि शंकर श्रीवास्तव व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चन्द्रावती को तथा संगठन मंत्री जानशाय व जिला पदाधिकारी मुख्य अतिथि योगेश पांडेय जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री रविंद्र चौधरी जिला संगठन मंत्री अंकित शुक्ला उपाध्यक्ष गणेश पाण्डेय शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफज़ल अहमद ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र पांडेय महामंत्री चंद्रशेखर पांडेय महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता शर्मा मीडिया प्रभारी चंद्रसेन पांडेय अनुदेशक संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्याम चरण उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह महामंत्री राजीव यादव मीडिया प्रभारी संतोष कुमार यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष वैदेही पांडेय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह महामंत्री सुनील सिंह कमलेश कुमार गिरीश कुमार प्रशांत कुशवाहा म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव पवन शुक्लेश अनिल द्विवेदी पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी विनोद कुमार हौशिला प्रसाद आलोक दुबे दिलीप गुप्ता पप्पू भारती मो. अकरम जावेद समेत सैकड़ों शिक्षकगण मौजूद रहे।

Translate »