सोनभद्र।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज वृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक अजय कुमार लल्लू का आगमन जनपद सोनभद्र में हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेसियो ने धर्मशाला चौराहे उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और युवा कांग्रेस जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, का नारा लगाया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और घोरावल जा रहे कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र में ऐतिहासिक धरोहर शिवद्वार की प्रतिमा उनको सप्रेम भेट दिया । मुख्य रूप से स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ,ओम प्रकाश राम ,जिला महासचिव अखिलेश पांडे, कमलेश यादव, संजय दुबे, जिला सचिव शादाब आलम, दीपक सिंह ,सूरज वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज श्रीकांत मिश्रा,उपाध्यक्ष ओमकार पांडे, ब्लाक घोरावल अध्यक्ष सीतला सिंह पटेल, ब्लॉक राबर्ट्सगंज अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे, महासचिव पांडे ,ब्लॉक कर्मा अध्यक्ष त्रिपुरारी मिश्रा, महासचिव रमेश कुमार, ब्लाक चतरा अध्यक्ष रमेश कुमार चेरों, महासचिव राजेश पासवान ,सोशल मीडिया के जिला कोऑर्डिनेटर राहुल मौर्य,प्रमोद पांडेय, टपलू पांडेय इन तमाम साथियों ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जनपद में आने की उनको बधाइयां भी थी युवा कांग्रेस ने बाइक एवं गाड़ियों के काफिले के साथ उनको लेकर निर्धारित कार्यक्रम कुसमहा के लिए रवाना हो गए।कुशमहा में मंगल बियार व सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal