भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ सीएए के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता वाराणसी रवाना

सोंनभद्र। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में शनिवार को सी ए ए के समर्थन में वाराणसी में होने वाली अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ता रवाना हुए।

म्योरपुर शक्तिनगर अनपरा बभनी कोन घोरावल, नगवा चतरा, चुर्क चोपन जुगैल समेत सभी मण्डलों के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र से सुबह जयघोष करते हुए निकले।हिन्दुआरी तिराहे पर सुबह ही जिलाध्यक्ष श्री चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष रमेश मिश्र पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ओम प्रकाश दुबे लोंगों को रवाना करने में लगे हुए थे।

इस मौके पर सी ए ए के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
रैली में सम्मिलित होने के लिए मुख्य रूप से राम लखन सिंह इंजीनियर रमेश पटेल आशुतोष चतुर्वेदी अमरेश पटेल गोविंद यादव अजित रावत अनूप तिवारी कमलेश चौबे विशाल पांडे विनय श्रीवास्तव उमेश पटेल शंभू नारायण सिंह ओमप्रकाश दूवे कन्हैया जायसवाल अरविंद पांडे विजय विनीत महेंद्र पांडे राजेश मिश्रा सतीश पांडे अरुण पांडे सुनील चौबे सुनील पटेल राहुल पटेल सुनील सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता रवाना हुए।

Translate »