डाला| हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर बुद्धवार को बाड़ी स्थित शिव मंदिर पर ओबरा विधायक द्वारा सैकड़ों दिव्यांग, असहाय लोगों में कंबल वितरण कर खीचडी़ के साथ मौजूद लोगों ने सहभोज किया|कार्यक्रम की शुरुवात मे ही ओबरा विधायक ने मंडल व बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को माल्यापर्ण अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया |

कंबल वितरण के दौरान ओबरा विधायक श्री गोड़ ने कहा कि संक्रांति का पर्व एक नया सवेरा होने का संदेश लेकर आता है विभिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाने वाला यह पर्व लोगों की संपन्नता का प्रतीक है।भगवान भास्कर के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर हमारे देश में यह पर्व मनाया जाता है जिसे किसान भाई काफी उत्साह के साथ मनाते हैं इस पर्व में दिव्यागों में कंबल वितरण किया जाना बडा़ दान देने के बराबर है। हमारे देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पूरे देश के गरीबों अमीरों को एक कर संपन्न भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं देश और प्रदेश की सरकार देश के किसानों तथा गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है| इस अवसर पर ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती देवी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रभाकर, सुखनंदन चौरासिया,सतीष पाण्डेय,धर्मराज सिंह, सुनील सिंह,उमेश सिंह,धुरदर शर्मा, तेजवंत पाण्डेय, राकेश चन्द्रवंशी, राहुल भारती, परशुराम केशरी,मनोज सिंह, ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal