नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का उप चुनाव का मतदान आज शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

चोपन /सोनभद्र (अरविन्द दुबे)। जिले की दो नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का उप चुनाव का मतदान आज शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इन दोनों नगर पंचायतो के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था जिसके कारण यहां उप चुनाव करना पड़ा है। यह दोनों नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दल प्रत्यासी के रूप में चुनाव जीते थे। यहां चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव की बात करे तो आज कुल 51.24 प्रतिशत मत यानी 11097 मतदाताओ में से कुल 5657 मतदाताओ ने अपने मतो का प्रयोग किया जो कुल सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में कैद कर दिया है।इन सात प्रत्याशियो के भाग्य की मत पेटी 16 जनवरी को खोली जाएगी तब पता चलेगा की मतदाता की करवट बैठे है। इस उप चुनाव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. इम्तियाज अहमद की पत्नी फरीदा बेगम जिनको समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त है , नगर निकाय के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आनन्द अग्रवाल को प्रत्यासी बनाया था लेकिन उप चुनाव में पार्टी ने सत्य प्रकाश तिवारी पर भरोसा जताया है , सुशील उपाध्याय, सत्यदेव पाण्डेय , कमला देवी, विजय अग्रहरि और स्वतन्त्र साहनी अपनी किस्मत आजमा रहे है।
इस उप चुनाव में नगर पंचायत चोपन की बात करे तो यहां कुल वार्ड की संख्या 11 है। चोपन नगर पंचायत में कुल मतदाता मतदाता सूची वर्ष 2017 के मुताबिक 11593 है, जिसमें महिला मतदाता की संख्या – 5298 , पुरुष मतदाता 6295 है। वही नगर पंचायत चोपन के जातिगत समीकरण की बात करे तो यहां अनुसूचित जाति लगभग 300, मुस्लिम मतदाता 1200, जायसवाल , अग्रवाल, जैन, अग्रहरि, केशरी व गुप्ता इत्यादि की संख्या तकरीबन 5000, सामान्य वर्ग में ब्राम्हण मतदाता संख्या तकरीबन 1200 , क्षत्रिय 400 एवं अन्य सामान्य वर्ग एवं पिछड़ी जाति मे कुल संख्या तकरीबन 3200 है। नगर पंचायत चोपन का आधा हिस्सा रेलवे अधिकृत कालोनी में है। नगर पंचायत चोपन का आम चुनाव वर्ष 2017 नवम्बर में सम्पन्न हुआ था। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में चेयरमैन पद हेतु निर्दल प्रत्यासी व सपा समर्थित स्वर्गीय इम्तियाज अहमद ने जीत हासिल किया था । स्वर्गीय इम्तियाज अहमद ने भाजपा प्रत्यासी आनंद अग्रवाल को कुल 700 मतों से पराजित किया था। चोपन नगर पंचायत में कुल मतदाता मतदान सूची वर्ष 2017 के मुताबिक 11593 थे
जबकि चुनाव में कुल 6400 मतदाताओ ने मतदान किया था। जिसमे चुनाव में विजेता उम्मीदवार स्वर्गीय इम्तियाज अहमद तकरीबन 3200 मत प्रप्त किया था। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी निकटम भाजपा प्रत्यासी आनन्द अग्रवाल ने लगभग 2500 मत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे थे। इस तरह भाजपा आम चुनाव में 700 मतों से पराजित हुई थी। चोपन नगर पंचायत के हुए आम चुनावों में अब तक दो बार भाजपा के प्रत्यासी को जीत हासिल हुई है ,
जिसमे पहली बार सुरेश गोयल एवं श्रीमती शशि गोयल को जीत मिली थी।
आज हुए उप चुनाव में मतदान की बात करे तो मंगलवार को चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए कुल 51.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां नगर में कुल 11907 मतदाता है
जबकि मतदान 5657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन के सहयोग से उप चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस मतदान में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नही रही। मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रशासन की ओर से जहां कड़ी चौकसी रखी गई वहीं मतदान स्थलों पर मतदाताओं के लिए व्हील चेयर जैसी व्यवस्था भी रखी गई थी ।
दूर से आने वाले मतदाताओं के लिए एक निर्धारित स्थल तक वाहनों का प्रयोग सुलभ रहा, जिससे किसी भी मतदाता को मतदान स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत नही हुई। घने कोहरे के कारण सुबह मतदान काफी धीमा रहा किंतु जैसे जैसे धूप खिलती गयी मतदाताओं का निकलना शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा ।मतदान केंद्रों पर जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। वही प्रशासनिक अधिकारियों का चक्रमण पूरे दिन जारी रहा। यहां तक कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भी काफी समय देकर प्रत्येक बूथों पर जाकर न सिर्फ व्यवस्था का जायजा लिया बल्कि मतदाताओं से बातचीत भी किया।
नगर निकाय के उप चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद 16 जनवरी को मतगणना होनी है अब देखना है कि मतदाता अपना मत किसे देकर अध्यक्ष बनाता है। चोपन नगर पंचायत उप चुनाव में सत्ताधारी दल ने पूरा दमखम लगा कर चुनाव लड़ रही है तो वही निर्दल प्रत्यासी अपने पूर्व के कार्यो और व्यवहार के दम पर मतदाताओ को रिझाते चुनाव प्रचार में दिखाई दिया। यह तो 16 जनवरी को ही पता चलेगा कि मतो का ऊंट किस करवट बैठता है क्योंकि यहां पूरी तरह से त्रिकोणीय लड़ाई दिखती है।

Translate »