सुमन सिंह पटेल ने गरीब,असहाय,बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल वितरित किया

सोनभद्र।मंगलवार मकर संक्रांति को विश्व हिंदू महासंघ की मातृशक्ति जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल की तरफ से पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र के सामने स्वामी सत्यानंद सरस्वती के आश्रम पर गरीब असहाय बुजुर्ग महिलाओं मे कम्बल वितरण किया गया।

जिसमें लगभग 400 महिलाओं ने कम्बल पाते ही उनके चेहरे पर खुशियों से मुस्कुराने लगे और सुमन सिंह पटेल को तरह तरह से अपना आशिर्वाद व उनका माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय का सुमन सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया , जनपद प्रभारी शम्भु सिंह का सुमन सिंह स्वागत किया,

हिन्दू युवा वाहिनी के विनोद पाण्डेय का महामंत्री नीतू पाण्डेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महामंत्री स्नेह लता पांडेय उर्फ नीतू पांडेय ,कोषाध्यक्ष सोनी, राबर्ट्सगंज ब्लॉक की अध्यक्ष रीतू व दर्जनों आदि संघ कार्यकर्ता कार्यकत्री उपस्थित रहे।

Translate »