भाजपा की बैठक जिला कार्यालय रावर्ट्सगंज पर सम्पन्न

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी,सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय रावर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल रहें।

बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि दिलिप सिंह पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने पुष्प अर्पित कर की
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जन जागरण अभियान के संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने की
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मे 18 जनवरी को संम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के मैदान मे आयोजित विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रणनीति तय की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा की 12 दिसम्बर 2019 को जब भारत के गृहमंत्री अमित भाई शाह ने लोकसभा के अन्दर नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल पेश कर रहें थे उस समय पूरा विपक्ष अचंभित हो गया नागरिकता संशोधन अधिनियम को अहमियत को समझकर पूरा विपक्ष मिलकर सीएए के विरोध मे देश मे दंगा फैलाने व सरकारी सम्पत्ति को क्षति फैलाने का काम शुरु कर दिया परंतु देश की करोड़ो जनता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व गृहमंत्री अमित भाई शाह के साथ खड़ी है नरेंद्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 बनाकर एक ऐतिहासिक काम किया है इसलिए इस बिल का समर्थन करना सभी का कर्तव्य है और यह सभी के हित मे है
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा की नागरिकता संशोधन अधिनियम की जरुरत ही नही पड़ती अगर देश का धार्मिक आधार पर बंटवारा होता कांग्रेस की नितियो के कारण देश का धर्म के आधार पर बंटवारा न हुआ होता किन्तु कांग्रेस के नितियो के कारण ही देश का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ 18 जनवरी को वाराणसी मे सीएए के समर्थन मे होने वाली विशाल रैली मे भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के दस हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे रैली ऐतिहासिक होगी
बैठक मे मुख्य रुप से पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल घोरावल विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्या सदर विधायक भूपेश चौबे ओबरा विधायक संजय गोंण नगर पालिका अध्यक्ष विरेंद्र कुमार जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमती देवी चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या गंगा सिंह कमलेश चौबे शिवकुमार गुप्ता वाहन प्रमुख शंम्भूनारायण सिंह जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी सुरेष शुक्ला,सुनील सिंह,कार्यालय प्रभारी अजय मिश्रा,आलोक सिंह अभिषेक सिंह मोर्चा अध्यक्ष विशाल पाण्डेय,अजीत रावत,अशोक मौर्या,यादवेंद्र द्विवेदी,रंजना सिंह मण्डल अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय,अरुण पाण्डेय,सुनील चौबे,सुनील पटेल,राहुल पटेल,राजबहादुर सिंह,सुनील कुमार जायसवाल,दीपक दूबे,मनोज सिंह बबलू,राकेश केशरी,प्रमोद दूबे,मोहन लाल खरवार,प्रशांत श्रीवास्तव,धर्मेंद्र शर्मा,दीलिप मौर्या,अभिषेक विश्वकर्मा,जे.पी. सिंह,रजनीश रघुवंशी,राकेश तिवारी,मोहन सिंह कुशवाहा,सूर्यमणी तिवारी,सतीश पाण्डेय,गणेश जायसवाल,अरविंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Translate »