नगर पंचायत रेणुकुट उपचुनाव में आज प्रचार प्रसार के अंतिम दिन……

रेणुकुट/नगर पंचायत रेणुकुट उपचुनाव में आज प्रचार प्रसार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शारदा खरवार का विशाल बाइक रैली हुआ जो रेलवे स्टेशन से चलकर वी-मार्ट खत्म हुआ, इस विशाल बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक थी जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनमानस भी सम्मिलित थे इस विशाल बाइक जुलूस में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक तीरथ राज जी पूर्व जिलाध्यक्ष श्री धर्मवीर तिवारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा श्री देवेंद्र भाई पटेल, राकेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अजीत गुप्ता, जिलामंत्री हरिराम शाह छवि, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्रा, आकाश पांडे, मंडल मंत्री ऋषभ पांडे, सुनील गिरी, एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal