बच्चे पर जंगली सुअर ने किया हमला।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)बभनी। थाना क्षेत्र के सवंरा गांव में एक बच्चा सुअर के हमले का शिकार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विमलेश कुमार पुत्र जगत नारायण दुबे उम्र 10 वर्ष जो अपने घर के एक किलोमीटर दूर खेल रहा था जब सुअर ने दौड़ाया तभी एक साथी लड़का भागने में सफल रहा वहीं विमलेश नहीं भाग सका जिसपर सुअर हमला करना शुरू कर दिया वहीं दाहिने पैर पर काट लिया भगते हुए लड़के ने जब उसके घर सूचना दिया तभी आए परिजनों ने उसे लेकर उपचार हेतु तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती करा दिया। वहीं उपचार कर रहीं चिकित्सक डा. हेमलता ने बताया कि क्षेत्र से प्रतिदिन पांच लोगों के कुत्ते काटने का मामला चिकित्सालय में आते हैं जिससे अधिकतर बच्चे कुत्ते काटने का शिकार हो जाते हैं जो काफी गंभीर समस्या है।

Translate »