नागरिता संसोधन बिल को लेकर डाला बाजार में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

डाला|भारतीय जनता युवा मोर्चा डाला मंडल के संयोजक संदीप सिंह पटेल मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान डाला बाजार में चलाया गया।इस दौरान बाजार के पुलिस चौकी के समीप रखे गए विशाल हस्ताक्षर बोर्ड पर चौकी प्रभारी समेत सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया ।भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय व उपाध्यक्ष धिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यको को भारतीय नागरिकता प्रदान करने से सम्बंधित है।इन देशों में पिछले कई दशकों से हिन्दुओ ,सिख,जैन,बौद्ध,और पारसी व ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।इसलिए इन धर्मो के अनुयायी समय समय पर विस्थापित होकर भारत आते रहे है,नागरिकता संशोधन बिल नया कानून देशहित में है कानून नागरिकता देने वाला है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, फिर भी कांग्रेस, बसपा, सपा और वामपंथी नेता अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं देश की एकता अखंडता के लिए कानून जरूरी है इसे मौलिक अधिकार के रूप में सब को मानना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश जैन, महेश सोनी,सौरभ सिंह, विशाल कुमार ,रजनीश सिंह रघुवंशी ,अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, श्यामजी दुबे ,विशाल कुमार कनौजिया, आशुतोष मिश्रा नन्हे,आदि मौजूद रहे।

Translate »