शफीक आलम/पंकज सिंह (लिलासी सोनभद्र)
दुद्धी विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरता में आज गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने 60 जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किया। उनके साथ उनके सहयोगी दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष रमीज आलम व विधायक पी.ए. ताड़े जी ने कंबल बांटने में उनका सहयोग किया।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम में मुरता के प्रशासनिक समिति के सदस्य व ग्रामीण रामवृक्ष, राम सुभाग यादव (इंडियन आर्मी), शकुंतला यादव, चंद्रदेव, जगत नारायण, अशोक, जगदीश धरकार, विश्वनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, आदि मौके पर मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal