सीएए के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान

डाला/सोनभद्र(गिरीशचन्द्र त्रिपाठी)-भारतीय जनता युवा मोर्चा डाला मंडल के संयोजक संदीप सिंह पटेल मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान डाला बाजार में चलाया गया।इस दौरान बाजार के पुलिस चौकी के समीप रखे गए विशाल हस्ताक्षर बोर्ड पर चौकी प्रभारी समेत सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षरकर अपना समर्थन दिया ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय व उपाध्यक्ष धिरेंद्र प्रताप सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी लोगों को देते हुए कहा कि नया कानून देशहित में है कानून नागरिकता देने वाला है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, फिर भी कांग्रेस, बसपा, सपा और वामपंथी नेता अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं देश की एकता अखंडता के लिए कानून जरूरी है इसे मौलिक अधिकार के रूप में सब को मानना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश जैन, महेश सोनी, विशाल कुमार सोनू तिवारी, रजनीश सिंह रघुवंशी ,अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, श्यामजी दुबे ,विशाल कुमार कनौजिया, सौरभ सिंह, आशुतोष मिश्रा नन्हे,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »