Wednesday , September 16 2026

पुलिस अधीक्षक ने किया पन्नूगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण

सोनभद्र।आज पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा थाना पन्नूगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान सर्वप्रथम महोदय द्वारा गार्द की सलामी लेते हुए सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस, आर0ओ0 इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढ़ग से व्यवस्थित रखने, थाने के असलहों की साफ-सफाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज को निर्देशित किया गया ।

साथ ही थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में निर्णयोपरांत नियमानुसार विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने एवं थाने पर आने वाले पीड़ित/शिकायतकर्ता को पीली पर्ची देते हुए प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया ।

Translate »