सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 5 जनवरी 2020 दिन रविवार को रात्रि 10:00 बजे से रावर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में विद्वत कवि,साहित्यकार,इतिहाकार अजय शेखर जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भुपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही देश के माने जाने सम्मानित कवि-कवयित्रियों में जमुना उपाध्याय अयोध्या, सभाजीत सिंह प्रखर जौनपुर, जाहिल सुल्तानपुरी सुल्तानपुर, मनमोहन मिश्रा देवरिया, अभिराम पाठक छतरपुर, शंकर कैमूरी बिहार ,सलीम शिवालवी वाराणसी, समीम गाजीपुरी गाजीपुर, बादशाह प्रेमी देवरिया, पूनम श्रीवास्तव वाराणसी, विभा सिंह वाराणसी, धर्म प्रकाश मिश्रा वाराणसी, नरसिंह साहसी वाराणसी, कमलेश मिश्र राजहंस अनपरा समेत जनपद के कवि व शायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखर,विद्वान कवि कमलेश राजहंश ने किया।उक्त जानकारी देते हुए मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के उप निदेशक आशुतोष कुमार ने बताया कि यह मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के आयोजन का 57 वा वर्ष है जहां देश प्रदेश व जनपद के कवि व शायर उपस्थित हैं।इस अवसर पर सदर विधायक भुपेश चौबे , एडीएम, डीडीओ , बीडीओ सदर,नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज वीरेंद्र जायसवाल,कृष्ण मुरारी गुप्ता,मनोज दुबे,शेषधर दीक्षित ,प्रभात सिंह चंदेल समेत हाजरो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal