पंकज सिंह/विकास अग्रहरि@sncutjanchal

म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लौबन्ध.जामपानी.नौडीहा गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों के बीच जाकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बैठक की,बैठक की अध्यक्षता म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ.जनजागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगो को जागरूक किया गया।

पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सोनाबच्चा अग्रहरि ने कहा की यह कानून किसी की नागरिकता छीनने का कानून नही है बल्कि नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्त्ता प्रत्येक सेक्टर और गांव के टोले टोले में जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताये और लोगो को जागरूक करे।इस दौरान रघुवीर पनिका ,(कार्यक्रम मंडल सयोजक CAA)

.मुख्य वक्ता के रूप में द्वारिका प्रसाद,जगदीश कुमार (बूथ अध्यक्ष) सुनील कुमार(बूथ अध्यक्ष). छोटेलाल विश्वकर्मा.राम सहाई.हरिनारायण. प्रेमचंद. अमरेश कुमार.विन्ध्याचल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal