अनोखे अंदाज में मनाया गया नववर्ष,”दारू नहीं दूध पीकर करें नए वर्ष का शुभारंभ

सोनभद्र।आज एक जनवरी 2020 दिन बुधवार को रावर्टसगंज नगर के बढौली चौक पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा दूध पिलाकर नव वर्ष की मंगल कामना किया गया तथा नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई।

” दारू नहीं दूध पीकर करें नए वर्ष का शुभारंभ “अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने किया ।डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि कैलेंडर नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो तथा समाज से कुरीतियों व बुराइयों का अंत हो नशे के खिलाफ चेतना आवश्यक हैइस उद्देश्य को लेकर नशा मुक्त भारत बनाने हेतु इस अभियान का आयोजन किया गया है

अभियान के माध्यम से लोगों में यह संदेश दिया जा रहा है कि लोग दारू जैसे नशे का सेवन छोड़ दें तथा नशा मुक्त भारत के अभियान में भागीदार बने बच्चे नौजवान वृद्ध समस्त वयस्क पुरुष महिला भागीदार बनकर दूध का स्टाल सजाएं दूध पिलाते यह संदेश जरूर दें कि शराब बर्बाद करती परिवार को नष्ट करती है

नए भारत के निर्माण में सहयोगी बने चरित्र निर्माण और नए भारत के निर्माण में नशा मुक्त भारत अति आवश्यक है श्रवण कुमार कैमूर वन्य जीव बोर्ड यूपी के सदस्य एवं प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हम सभी के द्वारा समाज को खोखला करने वाली बुराई नशे को समाप्त करने की दिशा में एक पहल की जा रही है तथा हम नशे की बुराई को समाज से समाप्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं और समस्त आमजन से अपेक्षा करते हैं कि इस बुराई का अंत करने में हमारा सहयोग

करें इससे संपूर्ण राष्ट्र से इस घातक नशे की बुराई को समाप्त किया जा सके इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्र हर्ष अग्रवाल कीर्तन जी अवध नारायण नीरज सिंह जेबी सिंह अभिषेक सिंह चंदेल अरविंद पांडे सुरेश शुक्ला सत्येंद्र चौबे जगदीश पटेल मनोज जालान बंटी खंडेलवाल विनोद सोनी संजय तिवारी अजीत रावत नरेंद्र गर्ग प्रकाश श्रीवास्तव योगेश सिंह मनीष अग्रहरि अनिल सिंह प्रशांत चौबे सुशील मिश्रा विनोद केशरी तन्मय तिवारी गुरु शंकर नरसिंह पटेल दिनेश चौबे जय शंकर देव रजनीश राय धर्मेंद्र पटेल राहुल शर्मा ब्रजेश श्रीवास्तव सतीश पांडेय श्याम उमर अभिषेक गुप्ताअखिलेश कश्यप मनोज दुबे मुन्ना दुबे किशन साहनीआदि रहे।

Translate »