नववर्ष पर हुआ गर्म वस्त्र और कंबल का वितरण

-शिक्षाविद स्वर्गीय समय नाथ तिवारी, स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम।
-ऊचडीह के चारों पूर्वे के आदिवासी ग्रामीण, स्त्रियो- पुरुषों को बांटा गया गर्म वस्त्र एवं कंबल।
-पत्रकार, साहित्यकार, समाज सेवी, हुए सम्मानित।
-हर वर्ष होगा यह आयोजन।

सोनभद्र। नववर्ष के प्रथम दिन हाड़ कपा देने वाली ठंड से गरीबों, आदिवासियों स्त्रियों,पुरुषों को निजात दिलाने के लिए प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय समय नाथ तिवारी एवं मां अन्नपूर्णा देवी के स्मृति में उनके पैतृक गांव ऊंचडीह में आदिवासियों, ग्रामीणों को गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया साथ ही साथ उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों को अंगवस्त्रम लेखनी आदि उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक साहित्यकार ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहां कि-” शिक्षा के क्षेत्र में जनपद सोनभद्र के शिक्षाविद स्वर्गीय समय नाथ तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनका जन्म 17 नवंबर 1916और मृत्यु 4 जून 1997 में हुआ था, माता स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी का स्वर्गवास 20 दिसंबर 1997 में हुआ था। माताजी और पिताजी की स्मृति में गरीबों को गर्म वस्त्र, कंबल इत्यादि का वितरण किया जा रहा है,

लगभग 105 स्त्री पुरुषों को गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया और यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होता रहेगा, जिन ग्रामीणों को इस वर्ष कंबल और गर्म वस्त्र नहीं मिल पाया उनको अगले वर्ष सूची अनुसार निश्चित रूप से प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, दीपक कुमार केसरवानी, विजय विनीत सेवानिवृत्त फौजी सुदर्शन देव पांडेय, अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा अध्यापक शिव प्रकाश त्रिपाठी रामजी देव पांडे आदि ने शिक्षक समय नाथ त्रिपाठी के व्यक्तित्व- कृतित्व पर अपना- अपना विचार व्यक्त किया,और उपस्थित ग्रामीणों से यह ग्रामीणों को यह संकल्प दिलाया कि किसी भी हालात में अपने बच्चों को भी शिक्षा दिलाएंगे ।
कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण समारोह में मुख्य रूप आयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी, उर्मिला देवी, पीयूष त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी , कौशल त्रिपाठी, संगीता देवी, अर्चना देवी, मानवेंद्र त्रिपाठी, पिंसी,खुशी, वर्तिका, आशी इत्यादि लोगों ने गांव के गरीब,आदिवासी, स्त्री- पुरुषों को गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकार, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, दीपक कुमार केसरवानी, आईएफडब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष विजय विनीत, अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा आदि उपस्थित पत्रकारों, साहित्यकारो, विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम, लेखनी, डायरी इत्यादि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया
इस अवसर पर वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री मिथिलेश द्विवेदी, सोनघाटी के संपादक श्री दिपक केशरवानी, विजय विनित जी,चंद्रकांत शर्मा, विनोद धर दूबे,सेना से अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री सुदर्शन देव ,राकेश त्रिपाठी(शिशु)राजीव त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, सत्तार अली,इशरत अली उपस्थित थे ।100 लोगों में शाल और कंबल वितरण किया गया।ऊँचडीह निज निवास से।

Translate »