रेनूकूट नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी से लोगों में प्रसन्नता

रेनुकूट सोनभद्र।
अनपरा और डाला को उप्र कैबिनेट से नगर पंचायत हेतु मंजूरी मिलने से होगा लाभ… रेनूकूट नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी से लोगों में प्रसन्नता अनपरा और डाला परिक्षेत्र को नगर पंचायत को उप्र सरकार द्वारा मान्यता दिए जाने व नगर पंचायत रेनूकूट का सीमा विस्तार की स्वीकृति देते हुए मुर्धवा,खाड़पाथर आदि को शामिल किए जाने की सरकार के फैसलों को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राम राज सिंह गौड़, संगठन प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप्र कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य वीके मिश्रा, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे आदि प्रमुख नेताओं ने सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य बताते हुए आगे कहा है कि उर्जांचल की इन तीनों नगरों की लाखों की जनता को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही आगे कहा कि यदि आबादी के हिसाब से देखा जाए तो अनपरा और रेनूकूट के लाखों की आबादी वाले दोनों नगरों को नगरपालिका का दर्जा दिया जाता तो और भी बेहतर होता। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में सरकार से उपरोक्त नगरों के लिए मांग की है कि जल्द से जल्द सरकारी नोटीफिकेशन जारी किया जाए ताकि अनपरा और डाला नगर पंचायत का चुनाव संभव हो और नगर वासियों को बेहतर मूल भूत सुबिधाएं मयस्सर हों।बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष पिपरी, मोहम्मद मोइन खान, नगर अध्यक्ष सेराज अहमद किसान कांग्रेस, सेवादल नगर अध्यक्ष सलीम मंसूरी, रामानंद राय,संजय मौर्या,रबिप्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Translate »