नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा।

चोपन/सोनभद्र(अरविन्द दुबे)
स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंर्तगत ग्राम वासी सेवा आश्रम पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में जिस प्रकार की भ्रांति है उसे समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने मुख्य बिंदुओं के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जिनमें मुख्य

बिंदु 1 नागरिकता संशोधन कानून CAA को लेकर समझाया गया की नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू सिख जैन बौद्ध पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी अब पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश के हिंदू सिख जैन बौद्ध पारसी ईसाई धर्म के वह लोग जिन्हें 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था देश सभी भारत की नागरिकता प्राप्त कर पाएंगे
2 मुसलमानों को इससे बाहर क्यों रखा गया है इस पर भी उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए समझाया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक मुस्लिम देश है वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़न नहीं होते इसलिए उन्हें इस एक्ट में शामिल नहीं किया गया है यह स्मरण रहे कि इस अधिनियम में उत्पीड़ित समुदायों के विशिष्ट वर्ग को लाभ दिए हैं इसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है।
इसमें पूर्वांचल के छवि अनुसूची में शामिल असम मेघालय त्रिपुरा और मिजोरम के आदिवासी क्षेत्रों पर लागू नहीं होंगे इनर लाइन परमिट के तहत विनियमित क्षेत्रों को भी इससे छूट दी गई है मणिपुर को भी आई एल पी के दायरे में लाया गया है नागरिकता कानून 1955 के अनुसार जिन लोगों के पास वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज के बिना भारत में प्रवेश करने वाले लोग घुसपैठिए या वैध दस्तावेज के साथ प्रवेश करने वाले वह लोग जो स्वीकृति अवधि के बाद भी वापस नहीं गए वे सभी अवैध प्रवासी हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है मुसलमानों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है यह झूठ फैलाया जा रहा है कि इस

कानून में भारत के मुसलमानों को घुसपैठिया बताया जाएगा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि इस कानून से एनआरसी बनाया जाएगा मुसलमानों में भय व्याप्त कर राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास किया जा रहा है आदि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर उन्होंने देश में चल रहे नागरिकता संशोधन अधिनियम के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला जिससे लोगों को इस कानून की वास्तविक सच्चाई का ज्ञान हो सके उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से महात्मा गांधी को यह सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे तथा कार्यक्रम का संचालन चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप पांडे विशाल पाण्डेय संदीप पांडे राजेश अग्रहरी विशाल चौबे सत्य प्रकाश तिवारी प्रदीप अग्रवाल राहुल पटेल संजीव तिवारी सज्जन महतो धर्मेंद्र जायसवाल तथा विशाल पटेल आदि विभिन्न लोग मौजूद रहे

Translate »