सोनभद्र।पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में आज रविवार को प्रातः कालीन योग शिविर मारवाड़ी धर्मशाला रावर्टसगंज सोनभद्र में सभी कक्षाओं के योग साधक भाई -बहनों के उपस्थिति में कराया गया |

प्रातः कालीन योग शिविर के बाद डॉ मनोज चौधरी जी के द्वारा उपस्थित योग साधक भाई- बहनों का ब्लड प्रेशर का निशुल्क जाच भी किया गया| तत्पश्चात बहन पल्लवी जी की अध्यक्षता में नगर को योग के क्षेत्र में बृहद गति प्रदान करने हेतु सर्वसम्मति से भारत स्वाभिमान ,पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, युवा भारत के कुछ भाइयों को दायित्व भी दिए गए जिसमे
भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी जी, नगर प्रभारी लक्ष्मी नारायण पांडे जीतथा नगर महामंत्री- सुनील पाठक जी को बनाया गया|
पतंजलि योग समिति नगर का संरक्षक गोपाल दास केसरी जी ,नगर प्रभारी- धनंजय कुमार मिश्र जी, नगर महामंत्री- अजय पांडे जी ,को बनाया गया|किसान सेवा समिति के नगर संरक्षक अमरेश चंद्र त्रिपाठी जी,नगर प्रभारी छोटे राम जी ,तथा नगर महामंत्री रूपनारायण सिंह जी,को बनाया गया |
युवा भारत के नगर संरक्षक मनोज जी, व नगर प्रभारी -सुबोध कुमार मिश्र जी,तथा नगर महामंत्री- राजेश कुमार जी को बनाया गया|
नगर योग विस्तारक के रूप में रामसेवक पांडे जी चंद्र बहादुर सिंह जी राम चंद्र दिवाकर जी बलदाऊ श्रीवास्तव जी गुरु चरण सिंह जी राजू सोनी जी| इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश ,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील जी ,किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे जी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडे जी, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव जी , युवा भारत के जिला प्रभारी आशीष जी, जिला संवाद प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा जी सोशल मीडिया प्रभारी विवेक पांडे जी, युवा भारत के जिला महामंत्री संकट मोचन जी, विजय जायसवाल जी, विनोद कुमार मिश्र, राजन गुप्ता, अनिल कुमार बहनों में मधु शशि कला रुक्मणी समेत लगभग 75 लोग उपस्थित रहे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal