Wednesday , September 16 2026

धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिन

मधुपुर। जनसेवा मसीही अस्पताल बहुअरा में धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। अस्पताल संयोजक विजेंद्र चक्रवर्ती ने फादर सुखदेव पास्टर आजाद की उपस्थिति में केक काटा इसके उपरांत गीत संगीत का भब्य कार्यक्रम किया गया अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मनोज पटेल का अस्पताल संयोजक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

इस अवसर पर आजाद, राजेन्द्र, प्रदुम्न सिंह, आगमन, अमरनाथ विमलेश सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व सैकड़ो की संख्या में आम जन उपस्थित रहे। फूल माला और गुब्बारों से सजा हुआ जनसेवा मसीही अस्पताल प्रभु यीशु के जन्मदिन पर अदभुत छटा बिखेर रहा था।

Translate »