Wednesday , September 16 2026

कार्यकर्त्ता को निखारती है एबीवीपी -सुरेन्द्र अग्रहरि

समर जायसवाल –

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतापगढ़ में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में दुद्धी निवासी नीरज को राष्ट्रीय कला मंच का प्रदेश संयोजक मनोनीत किये जाने पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्त्ताओ को निखारने का कार्य करती हैं ।जिस कार्यकर्त्ता का जिस क्षेत्र में ज्यादा रुचि होती हैं उसको उसी क्षेत्र में जिम्मेदारी देने का कार्य एबीवीपी करती हैं। डीसीएफ डायरेक्टर संजय कुमार तिवारी , सुशील गुप्ता , जीतसिंह खरवार, राकेश गुप्ता, पंकज गोस्वामी ने नीरज अग्रहरि को कला मंच का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त किया ।।

Translate »