समर जायसवाल

क़स्बा स्थित तुलसी निकेतन धर्मशाला में स्वागत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
दुद्धी।स्थानीय कस्बे के तुलसी निकेतन सभागार में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजित चौबे के प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीयअटल बाजपेयी,स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय,और स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियो के द्वारा मालार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके उपरांत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनभद्र को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेटकर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक दिवसीय प्रवास के तहत कार्यक्रम है जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर परिचर्चा करना है।उन्होंने कहा कि अभी हाल में सीएबी भाजपा सरकार ने जो कानून लागू किया है उसे लेकर देश सहित प्रदेश में जगह जगह भ्रांतियां फैलाई जा रही है जो गलत है।इस कानून के तहत भारत के पड़ोसी देश मे सताए जा रहे अल्पसंख्यक जैसे हिन्दू ,बौद्ध ,जैन व ईसाई को भारत अपने देश का नागरिकता देगी जिससे उन्हें सर उठाकर सम्मान पूर्वक जीने का हक मिलेगा।यहां के रहने वाले मुस्लिम तो भारतीय है ही इससे उनका कोई नुकसान नही होने वाला इसलिए अपवाहों पर ध्यान ना दे।इसके लिए उन्होंने जनजागरूकता फैलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी।इसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने भी बारी बारी से अपने वक्तव्य रखें और पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू सिंह के द्वारा की गई।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तीरथराज ,अजीत रावत जिलाध्यक्ष अनु0 मोर्चा,आलोक सिंह,शम्भूनारायन सिंह ज़िलामहामंत्री, रजनीश रघुवंशी,संजीव तिवारी,सेवा नि0ज़िला जज राजन चौधरी,भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ,डॉ0 विशाल गुप्ता, विनीत पाण्डेय ,मनोज मिश्रा,विपिन बिहारी,दिनेश अग्रहरि , वरिष्ट नेता अयोध्या गुप्ता,दिलीप पाण्डेय ,सुरेन्द्र सिंह,सूरज देव जौहरी, शेषमणि चौबे,जवाहर जोगी ,त्रिभुवन सिंह , मनोज तिवारी,दीपक साहू,सुनील गुप्ता,प्रेमनारायण मोनू सिंह,सुमित सोनी ,त्रिभुवन यादव,धनंजय रावत,अंशुमान राय,गोपाल जौहरी,अरुण साहनी ,राहुल अग्रहरि,आइटी सेल मनीष जायसवाल,भोलू जायसवाल,भानु सिंह,संगम गुप्ता व अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal