
(म्योरपुर) विकास अग्रहरी/पंकज सिंह
– विद्यालय के छात्राओं को एनीमिया के बारे में दी गयी जानकारी।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं के साथ स्थानीय कस्बे में रैली निकाली गई।रैली में चना गुड़ खाएंगे एनीमिया को दूर भगाएंगे,आयरन की गोली खाएंगे भारत को स्वस्थ बनाएंगे इत्यादि नारे भी लगाए गए।सीएचसी अधीक्षक डॉ फ़िरोज़ खान ने रैली में शामिल स्कूल की बालिकाओं को एनीमिया से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि एनीमिया का मतलब शरीर मे खून की कमी होना।एनीमिया न हो इसके लिए खान पान सही रखना है।पेट मे कृमि न हो इसके लिए एल्बेंडाजोल की गोली लेनी चाहिए।शरीर मे खून की कमी होने पर आयरन की गोली भी नियमित लेनी चाहिए और एनीमिया न हो इसके लिए हफ्ते में आयरन की एक गोली नीबू पानी के साथ लेनी चाहिए।
अनीमिया के मुख्य लक्षण में आंख के नीचे काला निशान पड़ जाना,आँख पीला या सफेद दिखाई देना है।शरीर मे कमजोरी व थकान महसूस होना।रैली के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों व छात्राओं ने सपथ भी लिया कि सभी मिलकर भारत को एनीमिया मुक्त बनाएंगे।इस दौरान अधीक्षक डॉ फ़िरोज़ खान,उमाशंकर पाण्डेय, अजय राय, विद्यालय के अध्यापक सुरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों आंगनबाड़ी एवम आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal