ओबरा(सतीश चौबे)भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का नगर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई।गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नवागत जिलाध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय के नेतृत्व में शारदा मंदिर तिराहे से ओबरा नगर स्थित हनुमान मंदिर तक भव्य स्वागत हुआ।पूरा नगर भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं नरेंद्र मोदी, अमित शाह व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के जयकारों से गूंज उठा।इस मौके पर मानस भवन में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि मुझे गर्व है कि मै भाजपा का कार्यकर्ता हूँ।

इस संगठन में वास्तविक लोकतंत्र है।यहाँ बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव कार्यकर्ता करते हैं।बूथ अध्यक्ष से मैने भारतीय जनता पार्टी मे कार्य प्रारंभ किया और पार्टी ने आज मुझे जिलाध्यक्ष बनाया है।पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगें।कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि हम सभी प्रदेश नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने सोनभद्र जिले की कमान एक ऊर्जावान एवं संगठन के अनुभवी नेता अजीत चौबे जी के हांथों में सौपा है।इस मौके पर नपं अध्यक्ष प्रानमती देवी, धुरंधर शर्मा, धर्मराज सिंह, सुखनंदन चौरसिया, कन्हैया लाल जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, आशुतोष सिंह, विरेश सिंह, जेपी सिंह, बृजेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष डाला संतोष कुमार बबलू, चोपन सेक्टर संयोजक सत्यप्रकाश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, राम सुंदर निषाद, सुनीता तिवारी, नित्यानंद दूबे, जैसी विमल सिंह, मोहित पटेल, मनोज पटेल, प्रकाश जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, अनिल सिंह, संदीप सिंह, रौशन सिंह, विपुल शुक्ला, कुमार सौरभ, अभिषेक अग्रहरि, उमेश पटेल, अरविंद सोनी, अजीम खान, आलोक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal