
नागरिकता कानून पर मचे घमासान के बीच धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद।
नई दिल्ली। नागरिक कानून पर नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के बाद से सियासत गरम है। बीजेपी जहां विपक्षी दलों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दल केंद्र सरकार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर वार कर रही है इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सरकार पर जुबानी हमला किया है।इतना ही नही नागरिकता कानून पर मचे घमासान के बीच धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार संविधान और छात्र पर हमला कर रही है। वे यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों को मार रहे हैं. हम लोग संविधान के लिए लड़ेंगे। हम लोग सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, देश के विश्वविद्यालयों में घुस-घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. कायर सरकार जनता की आवाज से डरती।
उन्होंने आगे लिखा, जनता की आवाज़ से डरती है. इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है. यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक यूनिवर्सिटी के कुछ रुल हैं. पुलिस कभी भी कुलपति की इजाजत के बगैर कैंपस में कदम नहीं रख सकती. कुलपति और चीफ प्रोक्टर ने कहा कि हमने किसी को अनुमति नहीं दी. जब इजाजत नहीं दी, तो पुलिस किस तरह यूनिवर्सिटी में घुसी।
दूसरी ओर, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है।
मनोज तिवारी ने कहा, भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं है. लोगों को उकसाना बंद करो. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के गद्दारों को सबक सिखाएगी. आप का पाप सामने आ रहा है।

नागरिकता कानून पर मचे घमासान के बीच धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद।जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के इंडिया गेट के नजदीक धरने पर बैठीं। उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal