अपना बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करे कार्यकर्ता-अजीत चौबे

*हर वक्त आपके जरूरत पर रहूँगा मौजूद
कोन/सोनभद्र-(नवीन चन्द्र)-कोन नवनिर्माण अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने लिया जिसमे कार्यकर्ताओं को भाजपा का मूल मंत्र अपना बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करने की निर्देश दिया कार्यक्रम के सर्वप्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सर्व प्रथम नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के मण्डल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा मालार्पण किया गया वही कार्यक्रम में पहुचे जिलापंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है इस पार्टी में कोई नेता नही सभी कार्यकता होते है इस पार्टी में कोई भेद भाव नही होता है वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई कार्यकर्ता अपने को छोटा नही समझे हमारी सफर चतरा बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई और जिलाध्यक्ष के पद पर आपके

सामने हूँ भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहाँ हर कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष ही नही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है लेकिन यहाँ हर तीन साल में सगठन में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है वही अन्य दल सपा बसपा काँग्रेस पार्टी में ऐसा नही है उनके दल में परिवार वाद होता है अगर उन पार्टी में 75 जिला में जिलाध्यक्ष की सूची देखे तो वे किसी एक समुदाय से होते है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऐसा नही है यहाँ हर कार्यकर्ता ही पार्टी की शिर्ष स्थान पर जाता है वही आप लोग अपनी मण्डल के मण्डल अध्यक्षो को मजबूत करें तो जिलाध्यक्ष खुद मजबूत हो जाएगा वही बैठक की

अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने किया वही संचालन शुशील चतुर्वेदी ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से विपिन बिहारी,आलोक सिंह,सुनील कुमार, शंशाक शेखर मिश्रा,बंशीधर,वाचस्पति त्रिपाठी,प्रह्लाद गुप्ता,धीरेन्द्रप्रताप सिंह,कमलेश कुमार,राकेश त्रिपाठी,विनय,संजय चतुर्वेदी,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Translate »