
अनपरा सोनभद्र।अनपरा व्यापार मंडल हेतु व्यापारी हित में नितेश सिंह चौहान को व्यापार मंडल अध्यक्ष पद हेतु कमर कसी।
नितेश सिंह चौहान ने अभी से घोषणा करते हुये बताया कि व्यापारी हित में निम्न कार्य व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा भविष्य में कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं कार्य इस प्रकार है।
1.पूरे अनपरा बाजार में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बाजार की साफ सफाई व्यवस्था।
2. व्यापार मंडल के समस्त व्यापारिक क्षेत्र में अच्छी सड़क ,उत्तम लाइट व्यवस्था एवं सौहार्द्र का माहौल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध
3. ऊर्जांचल के सबसे बड़े बाजार अनपरा बाजार में औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे
4. अनपरा बाजार में ग्राहकों एवं व्यापारियों के लिए उचित शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी
5. अनपरा व्यापार मंडल के समस्त क्षेत्र में बिजली की जर्जर तारों की उत्तम व्यवस्था कराई जाएगी जिससे भविष्य में किसी तरह की असुविधा ना हो।
6. अनपरा बाजार के सामूहिक विकास के लिए भावी व्यापार मंडल अध्यक्ष दिन रात तत्पर रहेंगे।।

अनपरा व्यापार मंडल में अनपरा बाजार को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भावी व्यापार मंडल अध्यक्ष कटिबद्ध है।।
समस्त अनपरा व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों के सुख दुख में सदैव तत्पर रहेंगे।।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal