सीएम ने 2-2 लाख की आर्थिक मदद

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में करंट लगने से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। उन्हांेने इस हादसे में घायल व्यक्तियों के इलाज की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।

Translate »