
भाजपा का कार्यकता होना गर्व की बात अजीत चौबे
म्योरपुर सोनभद्र(विकास अग्रहरी/पंकज सिंह)
म्योरपुर विकास खण्ड के स्थानीय कस्बा में बुधवार को भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का काफिला जैसे ही म्योरपुर ब्लाक के पास पहुँचा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मोटरसाइकिल जलूस हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट तक निकाली जन सेवा ट्रस्ट से पैदल हनुमान मंदिर पहुच नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने हनुमान जी के आशीर्वाद ले पूरा कस्बा भर्मण कर बिड़ला बिद्या मन्दिर पहुच सभा मे परिवर्तन हो गया जहाँ जिलाध्यक्ष को

कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया जिला जिला मंत्री दीपक सिंह ने सभा का संचालन किया उन्होंने ने जनसंघ के जमाने की बात बताते हुए कहा कि उस समय हम लोगो को कोई बूथ अध्यक्ष नही मिलता था आज वही मेहनत का फल है कि प्रदेश व देश मे भाजपा की सरकार है।पूर्व भाजमुयो जिला मंत्री गणेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि फारेस्ट विभाग,पुलिस विभाग,व स्वास्थ्य विभाग के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे है जिससे कार्यकर्ता मायूस है ।जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का दिल से स्वागत करता हु मेरे

कार्यकाल में कतई कार्यकर्ताओ की उपेक्षा बर्दाश्त नही किया जाएगा उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने एक बूथ अध्यक्ष भी राष्टीय अध्यक्ष बन सकता है कहा कि आज 16 राज्य में भाजपा की सरकार है इससे साफ होता है कही न कही कार्यकर्ताओ की मेहनत का रंग है कि आज भारत विश्व गुरु बनने के राह पर है उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है कार्यकर्ताओ की उपेक्षा चाहे वन विभाग हो या पुलिस विभाग हो या स्वास्थ्य विभाग हो कतई नही बर्दास्त किया जाएगा। संचालन गणेश जायसवाल ने किया इस दौरान पन्नालाल जायसवाल,सोनाबच्चा अग्रहरी,दीपक सिंह, लालता जयसवाल,

जायसवाल,जीत सिंह खरावर,शारदा खरावर,मान सिंह गोड़,मोहरलाल खरावर,राम देव तिवारी,आलोक सिंह,होरी लाल,कमलेश चौबे,शम्भू सिंह,सुजीत कुमार सिंह,मोनू जायसवाल,,प्रेम चन्द्र अग्रहरी,आईटी सेल अमित रावत,पुष्पेंद्र अग्रहरी,भाई लाल मिश्रा, अभय कुमार,जितेंद्र अग्रहरी,प्रभाकर गिरी,संजय जायसवाल,आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal