सेंट जोसेफ चर्च, रिहंद नगर के रजत जयंती का आयोजन

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र)सेंट जोसेफ चर्च रिहंद नगर के २५ वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार दिसंबर 8 को रजत जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना इलाहाबाद धर्म प्रांत के बिशप डॉ राफी मंजली द्वारा की गई। इस अवसर पर चर्च की सेवा में रहे विभिन्न पुरोहितों यथा श्री चार्ल्स, जेम्स फ्रांसिस, राजेश साइमन, संतोष कुमार एवम् सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की सुपीरियर सिस्टर मारिया, सविता तथा अन्य सिस्टर्स उपस्थित रहीं। समस्त पुरोहितों एवम् सिस्टर्स को उनकी चर्च की सेवा के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया।

इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन बिशप स्वामी डा. राफी मजली द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। अंत में चर्च के वर्तमान पुरोहित श्री रॉबर्ट सुनील नोरॉन्हा ने समस्त भक्तों एवम् रजत जयंती के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवम् अप्रत्यक्ष रुप से सम्मिलित सभी लोगों को आभार वयक्त किया।

Translate »