हैदराबाद की वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद की वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने हैदराबाद के वेटनरी डॉक्टर को दुष्कर्म कर पेट्रोल डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करनेके दौरान आरोपी पुलिस के हथियार छुड़ा कर भागने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो जबाबी फायरिंग की।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चारों आरोपी मारे गए।साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बतायाकि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Translate »