श्रद्धांजलि : भाजपा ही नहीं समाज ने खो दिया सपूत

सोंनभद्र।भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को एक श्रधान्जली सभा का आयोजन किया गया।इसमें दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नगवां प्रमुख प्रशांत सिंह व आई टी सेल भाजपा के चित्तू रंजन गिरी के प्रति लोगों ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर पूर्व एम एल सी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत सिंह जहां भी रुकते वहां नौजवानों की भीड़ लग जाती ।इतनी कम उम्र में सबके बीच लोकप्रिय होना यह बताता है कि वह समाज के लिए जीते थे।

उन्होंने कहा कि उनका आकस्मिक जाना भाजपा की नहीं समाज की क्षति है।
पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार,जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र , जिलापंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद ,गोविंद यादव ने भी प्रशांत सिंह व चित्तू रंजन गिरी का आकस्मिक जाना पार्टी व समाज की अपर्णीय क्षति बताई।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह ,चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पानमती देवी , रमेश पटेल कमलेश चौवे सुनील सिह विनोद मौर्य कृष्ण मुरारी गुप्त,अनूप तिवारी,सुनीता पांडेय, सन्तोष शुक्ला विनोद पटेल बबलू सिह सुनील सिंह सुनील चौवे मनोज सिह पटेल उमा शंकर पटेल अजय मिश्रा रजनीश रघुवंशी महेन्द्र पाण्डेय कैलाश वैसवार सुर्य मणि तिवारी सतीश पाण्डेय मनीष मिश्रा अशोक मौर्या रूबी गुप्ता विनोद पटेल समेत तमाम लोग मौजूद थे।
संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया।

Translate »