कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र।आज जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जनों की बैठक राबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित चाचा नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई।

जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ के ने कहा कि 02दिसम्बर से 10दिसम्बर तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिले के सभी ब्लाकों में नुक्कड़ सभाएं ,वाल पेंटीग, पोस्टर ,पंपलेट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के नितियों को जन जन तक पहुंचाना है। 14 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली में पहुंच कर केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी एवं प्रियांका गांधी वाड्रा जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक शंखनाद रैली को सफल आयोजन में शामिल हों।

बैठक में संगठन की मजबूती के लिए भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष श्री राम राज सिंह गौड़ ने किया। इस मौके पर नामवर सिंह कुशवाहा,लवकुश केशरी , कन्हैया पाण्डेय ,सोनी गुप्ता बंशीधर मदन श्रीवास्तव रामानंद पांडेय जितेन्द्र पांडेय,आशुतोष दुबे श्री कान्त मिश्रा स्वतंत्र साहनी, प्रमोद कुमार पाण्डेय राजबली पांडेय ,राकेश मिश्रा निगम मिश्रा अमरेश पांडे नन्दलाल गौड़,मनोज हरिशंकर गौड़, अरविन्द ओझा, विनोद कुमार पाठक,नगेन्द्र देव पांडेय ‌बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव कन्हैया पाण्डेय ने किया।।

Translate »