सोनभद्र।देश मे प्याज के दाम जिस तेजी से बढ़ रहा है , जिसको लेकर आज सोनभद्र में युवा कांग्रेस ने प्याज की माला पहन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के चाचा नेहरू पार्क में प्याज की माला पहन कर केन्द्र सरकार से प्याज की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक नही लगा पा रही है, गरीबो की थाली से प्याज और रोटी को भी छीनने का काम कर रही है। आज महंगाई की वजह से आम नागरिक की पहुँच से भी बाहर हो गयी है प्याज की कीमत , इसलिए सरकार से मांग है कि बढ़ी प्याज की कीमत को कम करें।

सोनभद्र में आज भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क में प्याज की माला गले में पहन कर वर्तमान सरकार की नीतियों एवं उनकी व्यवस्थाओं के विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा राबर्ट्सगंज अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने किया। युवा कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि आम जनमानस के जेब पर सीधे रूप से डाका है। जिसे युवा कांग्रेस कत्तई बर्दाश्त नही करेगा। आज किसान खेती कर रहा है , आमजन लोगों का पेट भर रहा है लेकिन उसकी स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है अगर प्याज के दाम बढ़ गए तो उसका किसानों कौन सा फायदा हो रहा है।इसलिए सरकार को जल्द से जल्द प्याज की बढ़े दामों को वापस कराना चाहिए ताकि हर वर्ग आराम से अपना जीवन जी सके।

इस दौरान युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर हो गई है, रोजमर्रा की चीजो का दाम दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आज देश का किसान, गरीब और मध्य वर्ग की पहुच से भी प्याज की कीमत बढ़ने से हो गयी है। प्याज की बढ़ती कीमतों को सरकार द्वारा कंट्रोल किया जाना चाहिए लेकिन प्याज के दाम आज आकास पर हैं। इतना ही नही देखा जाए तो सिलेंडर व सब्जी हर चीज दिनोंदिन महंगा होता जा रहा है। हम युवा कांग्रेस के लोगों प्याज की माला पहनकर नारे लगाए प्याज की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग करते है।इसके साथ ही कहा कि गरीबों का निवाला प्याज हुआ करता था अगर उनके पास कोई व्यवस्था और नहीं हुआ करती थी तो नमक ,रोटी के साथ प्याज खा लिया करते थे लेकिन सरकार ने उनका यह निवाला भी छीन लिया है। जबकि केंद्र को इन बातों का कोई मतलब नही है कि किस मौसम में प्याज होती है लोगो को आयात- निर्यात से मतलब नहीं है । हमारी मांग है कि सरकार को जल्द से जल्द प्याज की बढ़ी कीमतों को वापस लेना चाहिए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal