
चोपन/सोनभद्र(अरविन्द दुबे)विश्व हिन्दू परिषद जिला सोनभद्र की बैठक जिलाध्यक्ष सी बी राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिले के पालक व प्रांत के सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से हितचिंतक अभियान को लक्ष्य से अधिक बनाने का आह्वान किया। तथा सभी प्रखंडों के पालक तय किया गया। आगामी तीस नवंबर को प्रखंडों में होने वाली बड़ी बैठक के पूर्व कल उन्नतीस नवंबर को डाला में पालकों की बैठक करने का फैसला लिया गया।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री सतीश जी जिले के अभियान प्रमुख जनार्दन जी के द्वारा भी अभियान सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। प्रखंडों के अभियान प्रमुख तय किए गए। आगामी छह दिसंबर को अपने अपने केंद्र के मंदिरों में सामुहिक आरती के लिए बजरंग दल के जिला संयोजक देवानंद जी को अभी से संपर्क और योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal