घोरावल (वीरेंद्र नाथ मिश्र): क्षेत्र के खुटहा गांव में भौरों के झुंड ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। भौरों का झुंड जा रहा था, उनमें से एक भौरे ने खेत में काम कर रहे देवनारायण (60) को काट लिया। उन्होंने उस भौरे को मार दिया। उसके बाद सभी भौरे उस पर टूट पड़े। अपनी जान बचाकर वह शोर मचाते हुए भागने लगे। उनके शोरगुल को सुनकर परिजन व इर्द गिर्द के रहने वाले लोग भी उनकी मदद के लिए दौड़े।भौरों के झुंड ने सभी पर हमला बोल दिया। भौरों के काटने से गंभीर रुप से जख्मी खुटहा गांव निवासी पूजा रंजन (20) को गुरुवार को बेहोशी की हालत में उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।उस दौरान विद्यालय जा रहे बच्चे भी चपेट में आने लगे। लोगों ने उन्हें बचा लिया। भौरों के हमले में लगभग आधा दर्जन लोग चपेट में रहे। आधे घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal