योगी आदित्यनाथ ने जंगीपुर में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए की चुनावी सभा

समर जायसवाल

चुनाव बाद लगेगा स्टील प्लांट फिर होगी नौकरी ही नौकरी:
दुद्धी – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में चुनावी सभा करने जंगीपुर स्थित लघु सिंचाई विभाग के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। आसमान में हेलीकॉप्टर देखते ही सभा स्थल पर उपस्थित लोग देश में तीन ही नाम मोदी, योगी, जय श्री राम का गगनभेदी जयकारा करने लगे। हेलीकॉप्टर से उतर मंच पर पहुंचते तक लोग मोदी, योगी, जय श्री राम का उद्घोष करते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण तीन तीन बार भारत माता की जय व वंदे का जयघोष कर प्रारंभ किया। कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व भगवान कृष्ण दोनों की जन्मभूमि है। मथुरा में जन्म लिए और श्री बंशीधर नगर में पधारकर यहां के लोगों भगवान श्री कृष्ण ने कृतार्थ किया। भगवान श्री कृष्ण की नगरी श्री बंशीधर नगर की धरती को मैं शत-शत नमन करता हूं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को सदा के लिए समाप्त कर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार किया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने की हिम्मत नहीं दिखाया। पर 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह हिम्मत दिखाकर देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया है।

आप सबों के बीच भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही को समर्थन देने के लिए अपील करने आया हूं। यूपी और झारखंड सटा हुआ है। हमारी और आपकी समस्या समान है। इस समान समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समान सरकार का होना जरूरी है। भाजपा समस्या को सिर्फ बोलती नहीं है उसका समाधान भी करती है। मोदी और रघुवर का कार्यकाल आप सबों ने देखा।

हमारा भी कार्यकाल आप सब देख रहे हैं। भाजपा कोई समस्या नहीं रहने देगी। सभी समस्याओं का समाधान होगा। यदि समस्या रह गई तो वह सरकार नहीं है। 5 वर्ष पूर्व गरीबों का अपना पक्का मकान व शौचालय नहीं होता था। पर आज हर गरीबों को पक्का मकान मिला है। शौचालय के अभाव में बहन बेटियों की इज्जत दांव पर लगी रहती थी। गांव में गंदगी से बीमारियां फैलती थी। पर भाजपा ने घर घर शौचालय बनवाने का काम किया। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। झारखंड में रघुवर दास ने एक लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। चुनाव बाद यहां स्टील प्लांट लगेगी। फिर नौकरी ही नौकरी हो जाएगी।

मोदी व रघुवर ने जात पात नहीं देखा, जो झारखंड वासी हैं, जो भारतवासी हैं सब को लाभ देने का काम किया है। जो काम करेगा उसी का नाम होगा और वोट भी उसी को मिलना चाहिए। राजद व कांग्रेस देश में समस्या पैदा करते हैं। वे दोनों दल देश को सिर्फ समस्या ही समस्या दिया है।यदि समस्या नहीं दिया होता तो हिंदुओं को इतने दिनों तक राम मंदिर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।

मुस्लिम बहनों को भी सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। हम समस्या लटकाते नहीं उसका समाधान करते हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम व मथुरा में कृष्ण जी की मंदिर बनवाई।

Translate »