भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय का दौरा चोपन

चोपन/सोनभद्र(अरविन्द दुबे) भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय का दौरा चोपन में
कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक सम्पन्न।
सोनभद्र जनपद के चोपन नगर में आज भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय का पार्टी के सांगठनिक बैठक को लेकर आगमन हुआ।
जिनके आगमन के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा चोपन श्याम लॉज पे उनका भब्य स्वागत किया गया ।
जिसके बाद श्याम लॉज के मीटिंग हाल में भाजपा के नए मण्डल अध्यक्क्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई ।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आये प्रदेश मंत्री श्री पांडये ने सरकार की विकाश कार्यों को जन जन तक पहुचाने की बात करते हुए आम जनमानस में उनकी जमीनी मूल समस्याओं को एकत्र कर जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों एवं सरकारी अफसरानों तक बात लेजाकर निजात दिलाने की बात कही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद रहे साथ ही निवर्तमान मण्डल अध्यक्क्ष डाला दीपक दुबे एवं ओबरा मण्डल के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय के साथ मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्क्ष चोपन राजेश अग्रहरि ,सुखनन्दन चौरशिया,रविन्द्र गर्ग,वीरेंद्र मित्तल, , मनोज सोलंकी डॉक्टर सतेंद्र आर्या ,संजय जैन, अमित अग्रवाल , कामेस्वर विष्वकर्मा, राम मोदनवाल, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »