सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के द्वारा 70वें संविधान दिवस पर जोगिया वीर बाब मुहाल राबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस जनों निवर्तमान जिला अध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा जी अध्यक्षता में ने संविधान की सपथ ली गई।

नामवर सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि देश का संविधान धर्म निरपेक्ष संविधान है जो दुनिया का सबसे बड़ा है,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष लवकुश केशरी ने कहा कि भारत का संविधान बनाने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर जी को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने अधिक्रित किया।वह देश के सर्वमान नेता थे,जो लोग अलग-अलग बांटने का प्रयास करते हैं वो लोग अम्बेडकर जी के छोटा करने का प्रयास करते हैं।

निवर्तमान जिला महासचिव अरविन्द सिंह ने कहा कि भारत का संविधान पुरे विश्व के विधान अच्छाईयों का संग्रह है, निवर्तमान जिला महासचिवकन्हैया पाण्डेय ने कहा कि हर भारतीय को संविधान के दायरे में रहकर जीवन जीना चाहिए,इस मौके पर शत्रुंजय मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, ने कहा कि संविधान में निहित समता, स्वतंत्रता,वंधुत्व,एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूत बनाने के लिए जीवन भर प्रयास रत रहेंगे,इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता राकेश मिश्रा वंशीधर पांडेय, रामानंद पांडेय विनोद कुमार पाठक जितेन्द्र पांडेय शिवपूजन दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal