ओम प्रकाश रावत विंढमगंज [सोनभद्र]
कचनरवा वि०ख० चोपन के प्राथमिक विद्यालय मधुरी में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को प्रस्तावना को पढ़ाया गया तथा बच्चों को भारतीय संविधान की जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय मधुरी की प्रभारी स० अ० शांति एक्का ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि संविधान दिवस के निर्माण एवं इसकी मुख्य विशेषताओं में भारतीय संविधान में समय-समय पर जरूरत के आधार पर बदलाब भी किया जाता है साथ ही संविधान के विषय वस्तु लंबे समय से 26 नंवबर को कानून दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं थे लेकिन 19 नवंबर 2015 पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अब यह दिन संविधान दिवस मनाया जायेगा बच्चों के बीच वाद- विवाद, निबंध, प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। अभिभावक के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal