गीता सिंह बनी जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार की प्रदेश मंत्री

जी.के.मदान।

रेणुकूट(सोनभद्र) प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार-प्रसार अभियान योजना के तहत सोनभद्र रेनुकूट की लोकप्रिय,समाजसेवी, कर्मठ नेत्री गीता सिंह को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार-प्रसार अभियान के
राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज के द्वारा उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया।

जनपद वासियों सहित प्रचार प्रसार अभियान के कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी जाहिर की ओर श्रीमती गीता सिंह को बधाई दी।उक्त आशय कि जानकारी प्रचार-प्रसार अभियान के जिला मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश पांडेय ने दी।

Translate »