Wednesday , September 16 2026

पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया

सोनभद्र।आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

तथा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों द्वारा जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को इस गौरवशाली दिन के लिए हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ दी, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आप अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए इस झण्डे और पुलिस विभाग का मान-सम्मान बनाए रखेंगे

साथ ही पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु भेजे गये शुभकांमना संदेश को पढ़ कर सुनाया गया। जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों पर भी आज पुलिस कलर के ध्वज को फहराया गया और शुभकामना संदेश को पढ़ कर सुनाया गया।

Translate »