
समर जायसवाल –
दुद्धी।कोतवाली पुलिस ने दो हत्या के आरोपी वारंटियों को आज गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कामेश्वर पुत्र सुमेर तथा भगवान पुत्र बैजनाथ दोनों निवासीगण दिघुल थाना दुद्धी को आज गिरफ्तार कर शेष सजा भुगतने हेतु जनपद न्यायलय पेशी हेतु भेजा गया।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना दुद्धी में मु संख्या 85/1997 धारा 302,323,325,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।जिनका वारंट जनपद न्यायलय से जारी किया था।उसी क्रम में दोनों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम में उपनिरीक्षक लाल बहादुर, हे0कां0 चंद्र प्रकाश भारती व कां0 मुकेश कुमार शामिल रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal