भाजपा मंडल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

बभनी। थाना के समीप शिव मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने किया और कार्यक्रम का संचालन लालकेश कुशवाहा ने किया बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद दुबे ने कहा कि संगठन में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि संगठन में मिलजुल व एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखें अपने-अपने बूथ स्तर पर योजनाओं को सबको दिलाने का प्रयास रखें।बैठक में सुरेंद्र अग्रहरी

डीसीएफ दुद्धी के चेयरमैन ने भी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होकर काम करने पर बल दिया।बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका गुप्ता दीपक चंद्र केशरी राधे श्याम पांडेय जवाहर जोगी ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद जदुबीर सिंह खरवार अर्चना गुप्ता आकाश जायसवाल बसंत देव पांडेय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर पांडेय धनुकधारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Translate »