आगर जिला कलेक्टर संजय कुमार ने किया जिला जेल का निरीक्षण साथ ही कैदियों से सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया✍पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

जी हां हम बात कर रहे मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की जंहा 16 नवंबर शनिवार को जिला जेल आगर का जिला कलेक्टर संजय कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर का भृमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेलर से बंदियों की संख्या एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में

कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे एवं कैदियों के लिए भोजन व्यवस्था अच्छी एवं गुणवतापूर्ण हो।साथ ही उन्होंने कैदियों से चर्चा भी की एवं उनसे उनकी समस्या के बारे में पूछा गया। कैदियों ने जेल व्यवस्था को सन्तोषप्रद बताया। कलेक्टर ने कैदियों के लिए निर्मित होने वाले भोजन कक्ष का भी अवलोकन किया।

इस दौरान जेलर ने बेरख की छतों की मरम्मत करवाने एवं जेल अधिकारी -कर्मचारियों के लिए आवश्यकतानुसार आवास उपलब्ध करवाने का अनुरोध कलेक्टर से किया गया। कलेक्टर द्वारा समस्याओ का शीघ्र निराकरण करवाने हेतु आश्वस्त किया गया।

Translate »