सोनभद्र।भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव 20 नवंबर को होंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों के चुनाव 20 नवंबर को होंगे, यह चुनाव प्रदेश में भाजपा के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के लिए होंगे।जिसको लेकर जनपदों में गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है।एक तरफ जिलाध्यक्ष के अच्छे कार्यकाल तो वही दूसरी तरफ कार्यकर्ताओ का विरोध।विरोध इस बात का की जो लोग नाराज है उन्हें नया अध्यक्ष बनने की मांग है।अब भाजपा सरकार 2022 यूपी चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।बताते चले कि जिला अध्यक्षों के चुनाव 11 नवंबर को प्रस्तावित थे,लेकिन अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया था। जिला अध्यक्षों के चुनाव के साथ ही प्रांतीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी होगी, इससे पहले भाजपा की बूथ समितियां व मंडलों के चुनाव हो चुके हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal