शिक्षा का स्तर को बढ़ाने एवं न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा को प्रदान किये जाने वाले कार्य की सराहना करते हुए अतुलनीय बताया -दिनेश शर्मा

एस आर ग्लोबल में भव्यता के साथ मनाया गया उड़ान-2019

नन्हे- मुन्हे छात्र एवं छात्राओं ने नृत्य गायन एवं नाटक का भाव पूर्ण मंचन कर के अतिथियों का मन मोह लिया।
अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 नवम्बर। प्रदेश के प्रतिष्ठित स्कूल एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब लखनऊ में वार्षिकोत्सव उड़ान 2019 का आयोजन सम्पन्न हुआ। संस्थान में 8500 छात्र अध्ययनरत है जिनमें से 3000 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एस0 आर0 ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में लगभग 35000 से अधिक विभूतियाँ शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दिनेश शर्मा (मा. उपमुख्यमंत्री उ.प्र सरकार), चेतन चौहान (मा. मंत्री, सैनिक कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार), ब्रजेश पाठक (मा0 मंत्री, विधायी एवं न्याय, उत्तर प्रदेश सरकार) स्वाति सिंह (मा. मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास), न्यायमूर्ति मोहम्मद शबीउल हसनैन,न्यायमूर्ति आर. डी. सिंह, सांसद कौशल किशोर (मोहनलाल गंज, लखनऊ), श्रीमती संयुक्ता भाटिया (महापौर), सुरेश श्रीवास्तव (विधायक, लखनऊ पश्चिम), सुरेश तिवारी (विधायक कैंट, लखनऊ), संजय राय (प्रदेश प्रवक्ता एवं हेड आई.टी. बी. जे. पी. उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र तिवारी (चेयरमैन लैकफोड), रमेश कुमार सिंह (एडीशनल एडवोकेट जनरल उ.प्र.), जी डॉ ए. के. त्रिपाठी (निदेशक आर. एम. एल. आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ), डॉ राजीव लोचन (निदेशक, बलरामपुर हॉस्पिटल), डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी (निदेशक, पंचायती राज उत्तर प्रदेश), विश्वभूषण मिश्र (ए. डी. एम. लखनऊ), ब्रजबहादुर जी (सह प्रभारी पिछड़ा एवं किसान मोर्चा, भा.ज.पा. उत्तर प्रदेश), महंत दिव्या गिरि, अशोक सिंह (पूर्व एडिशनल कमिश्नर, फ़ूड एंड सप्लाई), डॉ संदीप तिवारी (एच. ओ .डी, ट्रामा, के. जी. एम.यू,

लखनऊ), उमा शंकर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा), श्रीधर पाठक (पूर्व आईजी सी. बी. सी. आईडी),आशीष श्रीवास्तव (उपनिदेशक जल शक्ति), आशुतोष सोती (प्रशासनिक अधिकारी एस.जी. पी. जी. आई), श्रीमती रितू सिंह (ए. आर. टी. ओ., लखनऊ), प्रवीण सिंह (ए.आर.टी.ओं, प्र. सीतापुर). सुश्री शैफर किदवई (पी.टी.ओ. सीतापुर), हास्य कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना, डॉ. वैभव सिंह (निदेशक इपसम डायनोस्टिक), डॉ. पल्लवी सिंह (निदेशिका वागा सुपरस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल) की गरिमामय उपस्थिति में नन्हे- मुन्हे छात्र एवं छात्राओं ने नृत्य गायन एवं नाटक का भाव पूर्ण मंचन कर के अतिथियों का मन मोह लिया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उड़ान कार्यक्रम की भव्यता देखकर संस्थान के संस्थापक पवन सिंह चौहान एवं निर्मला सिंह को शिक्षा का स्तर को बढ़ाने एवं न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा को प्रदान किये जाने वाले कार्य की सराहना करते हुए अतुलनीय बताया । डॉ शर्मा ने पीयूष सिंह चौहान को संस्कारवान कुशल उद्यमी बताया तथा एस आर ग्रुप के कार्यो में बढ़ चढ़ कर रुचि लेने की सराहना भी की। एस आर ग्रुप के छात्रों को देश का गौरव और देश के भविष्य का आकार का सृजन करने की प्रेरणा भी दी। बृजेश पाठक ने छात्रों एवं छात्राओं को नियमित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नियम का पालन करते हुए नित नए ज्ञान एवं प्रोद्योगिकी में दक्षता हासिल करने का सुझाव दिया। चेतन चौहान ने छात्रों एवं छात्राओं को बौद्धिक विकास के अलावा शारीरिक क्षमता को भी विकसित करने पर बल दिया। यह बताया कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मानसिकता पनपती है। मंत्री स्वाति सिंह ने छात्राओ को स्वयं को शिक्षित व प्रशिक्षित करने और अपने परिवार को शिक्षित करने का सुझाव दिया, और साथ ही कहा कि समाज मे बड़ा परिवर्तन छात्राओ को शिक्षित कर के ही किया जा सकता है । सांसद कौशल किशोर ने एस आर ग्रुप के प्रयासों को क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए उत्तरदायी बताया तथा आगामी वर्षो में संस्थान के लिए हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया। संजय राय ने संस्थान के मुखिया पवन सिंह एवं पीयूष सिंह चौहान को आगामी वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े योगदान करने एवं एस आर ग्रुप को और विस्तार करने के लिए प्रेरित किया तथा हर संभव प्रयासो में अपना निजी योगदान करने के लिए आश्वासन दिया । इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सभी छात्र/ छात्राओ को उनकी उत्कृष्ट नृत्य गायन, नाटक एवं मंचन के लिए प्रोत्साहित किया ।

कार्यक्रम में आये हुये सभी अतिथियों का एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, श्रीमती निर्मला सिंह (चेयरपर्सन एस आर ग्रुप), पियूष सिंह चौहान (वाइस चेयरमैन), श्रीमती सुष्मिता सिंह चौहान (वाइस चेयरपर्सन) ने ह्रदय से आभार ज्ञापित किया।
Translate »