गैवन्ति इंटर कालेज में नेहरू चाचा का मना जन्मदिन

कोन (सोनभद्र )। बच्चों के प्रिय चाचा व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस गुरुवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में विशेष आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में बच्चों के साथ उनके शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।
क्षेत्र के महुद्दीनपुर स्थित गैवन्ति देवी इंटर मीडिएट कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पासवान व प्रधानाचार्य रविशंकर कन्नौजिया जी द्वारा नेहरू जी के प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण अर्पित किया गया । इसके बाद विद्यालय के अध्यापकों व छात्रों ने बारी बारी से चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष पासवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इसे मनाने का कारण हमारे देश के हर बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। हमारे देश में बाल दिवस बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। हर बच्चे को बहुत ही उत्सुकता से इस दिन का इंतजार होता है। इस दिन सभी बच्चे खुश होकर स्कूल जाते है और स्कूल में बच्चों में हमारे महान नेताओं के बारे में बताया जाता है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास होता है कि इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस होता है और जवाहरलाल नेहरू सभी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और बच्चे भी उनसे उतना ही प्रेम करते है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन भले ही राजनीति से व्यस्त था परंतु वो फिर भी बच्चों को मिलने आते थे इसलिए बच्चे भी उनको चाचा नेहरू के नाम से उनको पुकारते थे । बच्चे हमारे देश का आने वाला कल और देश का भविष्य होते है इसलिए उनको अच्छी शिक्षा देना हर माता-पिता का कर्तव्य होता है।बच्चों को पढ़ाई से कभी भी वंचित नही रखना चाहिए अगर आज देश के बच्चे शिक्षित नही होंगे तो कल देश भी अशिक्षित रहेगा । माता-पिता की परवरिश और उनका घर पहला स्थान होता है इसलिए माता-पिता को बच्चों का पहला गुरु कहा गया है जिसके बाद बच्चे स्कूल जाते है। जहां से उनके भविष्य की नीव रखी जाती है। जहां से उनकी जड़ें मजबूत होती है। वक्ताओं ने बच्चों से चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाने की बात कही।इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक सन्तोष कुमार पासवान , कालेज के प्राचार्य रविशंकर कन्नौजिया , वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार तिवारी , उपप्राचार्य सतीश प्रजापति , कालेज के शिक्षक शशिकांत त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, दीनानाथ, सुनील कन्नोजिया, जयप्रकाश, पंकज पासवान, सोनू पासवान, सोनू गुप्ता,परमेश्वर सिंह, ईश्वर नारायण, मोसाहिद तथा शिक्षिका कु० चिंता, गीतिका रानी, रूबी, नूर निकहत सहित सैकडी छात्र -छात्राए उपस्थित रहे ।

Translate »